Showing posts with label Hindi literature. Show all posts
Showing posts with label Hindi literature. Show all posts

स्वतंत्रता संग्राम की अवधि मे हुए हिन्दी के विकास का परिचय दीजिए।

स्वतवता संग्राम की अवधि मे हुए हिन्दी के विकास का परिचय दीजिए।

    स्वतंत्रता संग्राम की अवधि (1857-1947) में हिंदी एक बोली से निकलकर सम्पूर्ण राष्ट्र की संपर्क भाषा और राष्ट्रीय चेतना का सबसे सशक्त माध्यम बनी। इसने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध जन-जन को एकजुट करने में अद्वितीय भूमिका निभाई।

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हिंदी के विकास को प्रमुख चरणों और क्षेत्रों में इस प्रकार समझा जा सकता है:-

1. भाषा का राष्ट्रीयकरण और संपर्क भाषा के रूप में उदय

जनता की भाषा: राष्ट्रीय आंदोलन के नेताओं (जैसे बाल गंगाधर तिलक, महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस) ने यह स्पष्ट रूप से समझ लिया था कि विदेशी भाषा (अंग्रेजी) के माध्यम से आम जनता को स्वतंत्रता संग्राम से नहीं जोड़ा जा सकता।

महात्मा गांधी का योगदान: महात्मा गांधी ने हिंदी को "जनमानस की भाषा" कहा। उनके अनुसार, "यदि हम भारत को एक राष्ट्र के रूप में देखना चाहते हैं, तो हिंदी ही एकमात्र ऐसी भाषा है जो देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ सकती है।"

"राष्ट्रभाषा का प्रचार: दक्षिण भारत में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए सी. राजगोपालचारी और एनी बेसेंट जैसे नेताओं ने 'दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा' की स्थापना की, जिससे हिंदी राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत हुई।

2. साहित्यिक चेतना और देशभक्तिपूर्ण साहित्य

इस काल के साहित्य ने लोगों के दिलों में क्रांति और देशभक्ति की ज्वाला भड़काई:

भारतेंदु युग: भारतेंदु हरिशचन्द्र ने हिंदी गद्य और नाटकों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया और स्वदेशी का मंत्र दिया।

द्विवेदी युग: महावीर प्रसाद द्विवेदी ने हिंदी भाषा के व्याकरण को परिमार्जित (शुद्ध) किया। इस काल के कवियों ने राष्ट्रप्रेम को अपनी कविताओं का मुख्य विषय बनाया।

वीर रस के कवि: मैथिलीशरण गुप्त (भारत-भारती), माखनलाल चतुर्वेदी (पुष्प की अभिलाषा), रामधारी सिंह 'दिनकर', और रामप्रसाद 'बिस्मिल' जैसे कवियों की रचनाओं ने युवाओं में बलिदान की भावना उत्पन्न की।

3. हिंदी पत्रकारिता की भूमिका

पत्र-पत्रिकाओं ने ब्रिटिश सरकार की नीतियों का विरोध करने और जनमानस को जागरूक करने में बहुत बड़ा योगदान दिया:

प्रमुख समाचार पत्र: उदन्त मार्तण्ड (प्रथम हिंदी समाचार पत्र, 1826), प्रताप, कर्मवीर, केसरी (हिंदी संस्करण), और जागरण जैसे पत्रों ने स्वतंत्रता की अलख जगाई।

उद्देश्य: इन पत्र-पत्रिकाओं ने अंग्रेजी शासन के अत्याचारों को उजागर किया और स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय विचारों से अवगत कराया।

4. संस्थाओं और सम्मेलनों का योगदान

नागरी प्रचारिणी सभा (काशी): इस संस्था ने हिंदी के मानकीकरण और देवनागरी लिपि के प्रचार में बहुत महत्वपूर्ण कार्य किया।

हिंदी साहित्य सम्मेलन: 1910 में स्थापित इस संस्था ने हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में स्थापित करने के लिए देशभर में आंदोलन और प्रचार कार्य किया।

    स्वतंत्रता संग्राम की इस लंबी अवधि में हिंदी केवल साहित्य का विषय नहीं रही, बल्कि यह एक हथियार बन गई। इसी व्यापक स्वीकार्यता और विकास के परिणामस्वरूप, स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत की राजभाषा का दर्जा प्रदान किया और यह भारतीय संविधान का अभिन्न अंग बनी।edited 01:13 PM

पूर्वी हिंदी और पश्चिमी हिंदी के प्रमुख अंतर।

पूर्वी हिंदी और पश्चिमी हिंदी के प्रमुख अंतर। 

उत्तर:–

विज्ञान और तकनीक की भाषा के रूप में हिंदी का विकास।

विज्ञान और तकनीक की भाषा के रूप में हिंदी का विकास। 

उत्तर:– 

हिंदी भाषा के मानकीकरण में द्विवेदी-युग का योगदान।

हिंदी भाषा के मानकीकरण में द्विवेदी-युग का योगदान। 

उत्तर:–  

           किसी भाषा के बोलचाल के स्तर से ऊपर उठकर मानक रूप ग्रहण कर लेना, उसका मानकीकरण कहलाता है। भारतेन्दु युग में भाषायी द्वेत के बावजूद खड़ी बोली गद्य की भाषा के रूप में स्थापित हो चुकी थी किंतु उसका अभी भी मानक रूप में प्रयोग नहीं हो रहा था। हिंदी के मानकीकरण की दृष्टि से द्विवेदी-युग (1900–1918) महत्वपूर्ण है जिसमें सरस्वती पत्रिका के संपादक के रूप द्विवेदी जी ने इसे एक सक्रिय आंदोलन के रूप में उठाया। 

मानकीकरण में द्विवेदी युग का योगदान

  • विदेशी भाषा के जो शब्द हिंदी में प्रचलित हो गए है, उन्हें उसी रूप में स्वीकार कर लिया जाए। जैसे– अदालत(अरबी), रिक्शा(जापानी) ऑपरेशन(अंग्रेजी), सरकार(फारसी) आदि। 
  • जिन शब्दों का अमानक रूप हिंदी में प्रचलित है, उनका मानक रूप प्रयुक्त किया जाए। जैसे– इस्नें > इसनें, उस्का > उसका आदि। 
  • संज्ञा सही के साथ परसर्ग को सटाकर ना लिखा जाए। जैसे– जीत ने रचना को किताब दी। 
  • सर्वनाम शब्दों के संबंध में परसर्ग को सटाकर लिखा जाए। जैसे– मैने आपको सुबह ही बताया था। (मैं–सर्वनाम, ने–परसर्ग)
  • संस्कृत, फारसी, अरबी आदि भाषाओं के कई पुल्लिंग शब्द जो हिंदी में स्त्रीलिंग के रूप में व्यवहार में होते है, उन्हें स्त्रीलिंग के रूप में स्वीकार किया जाए। जैसे– आत्म, वायु, मर्यादा आदि। 
  • ब्रज भाषा के शब्द जो हिंदी में प्रयोग होते है या क्रिया के अमानक रूप, का प्रयोग बंद किया जाए। जैसे– आवैं, जावैं, लीजे, कीजैं आदि। 
  • कुछ शब्दों के बहुवचन रूप हिंदी में अमानक रूप के प्रयुक्त होते है, उनका मानक रूप में प्रयोग किया जाए। जैसे राजे > राजा (दो राजा, पांच राजा), लड़कियें > लड़कियाँ (दो लड़कियाँ > दस लड़कियाँ) आदि। 
  • केवल आकारंत विशेषणों को विकारी माना जाना चाहिए, शेष विशेषण अधिकारी ही माने जाने चाहिए। जैसे– काला > काली, काले। 
          इस प्रकार द्विवेदी युग में हिंदी में भाषायी अनुशासन को अपनाकर व्याकारणीक त्रुटियों को दूर करते हुए खड़ी बोली को हिंदी के मानक रूप में स्थापित किया। द्विवेदीजी की प्रेरणा से कामता प्रसाद गुरु ने ‘हिंदी व्याकरण’ के नाम से एक वृहद ग्रंथ लिखा। 





           

रहीम की काव्य भाषा और इसकी विशेषताएं (टिप्पणी)

रहीम की काव्य भाषा और इसकी विशेषताएं (टिप्पणी)

        भक्ति काल की सगुण काव्य परंपरा में रहीम कृष्णकाव्यधारा के प्रमुख कवि माने गए हैं। रहीम का पूरा नाम अब्दुल रहीम खानखाना, जो अकबर के सेनापति थे। लेकिन उनकी प्रसिद्धि का आधार उनका साहित्य है। भक्तिकाल और रितिकाल को जोड़ने वाले कवियों में रहीम का स्थान प्रमुख हैं।

        रहीम की रचनाएं सरस (रस प्रधान) हैं, और इन्होंने भक्ति और नीति जैसे विषयों को भी सरस रूप में प्रस्तुत किया है। सीधी साधी बात को सीधे-सादे शब्दों में यह इस प्रकार व्यक्त करते थे कि उनके बिम्ब की रेखाएं हृदय पर अपनी अमित छाप छोड़ जाती है।

        ब्रज भाषा रहीम के काव्य की प्रमुख भाषा है किंतु ब्रज के साथ-साथ इन्होंने अवधी और खड़ी बोली में भी काव्य रचना की है।

रहीम के काव्यभाषा की विशेषताएं 
  • रहीम ने अपने काव्य के लिए उत्तम और कविजनोचित भाषा शैली का प्रयोग किया है।
  • भारतीय विविध क्षेत्रीय भाषाओं के प्रयोग के साथ ही रहीम ने अपने काव्य में रस, अलंकार, छंद आदि का भी सफल प्रयोग किया।
  • मुहावरे और लोकोक्तियां, ऐतिहासिक पौराणिक आख्यान आदि का प्रयोग रहीम के काव्य को शक्ति प्रदान करते हैं।
  •  रहीम के काव्य में फारसी भाषा के शब्द भी प्रचुर मात्रा में पाई जाते हैं। कहीं कहीं डिंगल राजस्थानी, कन्नौजी, गुजराती, मराठी तथा पंजाबी के शब्द भी समाविष्ट हुए हैं।
  • मध्यकाल के कवियों में रहीम ही एक ऐसे कवि जिनकी काव्य भाषा में इतनी विविधता दिखाई देती है।

बहुभाषाविद खुसरो एवं उनकी कविता (टिप्पणी)

बहुभाषाविद खुसरो एवं उनकी कविता (टिप्पणी) 

        अमीर खुसरो का काव्य न केवल भाव की दृष्टि से बल्कि भाषा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अमीर खुसरो कई भाषाओं में निपुण थे। वे हिंदी विशेषत: खड़ी बोली, फारसी, उर्दू आदि भाषाओं के जानकार थे। जनजीवन के साथ मिलकर काव्य रचनाएं करने वाले में खुसरो का नाम सबसे महत्वपूर्ण है।

        अमीर खुसरो ने परिनिष्टित काव्य की रचना फारसी में की। अमीर खुसरो ने हिंदू घरों की लड़कियों के दर्द को महसूस किया तथा इसी को विषय बना कर उन्होंने एक गीत के माध्यम से इस दर्द को दिखाया–

काहे को बियाहे परदेस, सुन बाबुल मोरे

भैया को दीहे बाबुल महला, दो महला 

हमको दिए परदेश, सुन बाबुल मोरे 

मैं तो बाबुल तेरे खूंटे की गैया 

हांकी हुंकी जाऊं परदेश, सुन बाबुल मोरे।।

        अमीर खुसरो की प्रसिद्धि पहेलियों और मुकरियों के लिए काफी प्रसिद्ध है। इनकी पहेलियां और मुकरियों के कारण हिंदुओं तथा मुसलमानों के बीच संवादहीनता टूटी। पहेलियां मन में स्थित किसी वस्तु को लेकर या अपने पास पड़ोस में अनुमान करने के लिए विवश करती है। जैसे 

एक थाल मोती से भरा, सबके सिर औंधा धरा।

चारों और वह थाल फिरे मोती उससे एक ना गिरे।।

        अमीर खुसरो की पहेलियां भाषा की दृष्टि से साहित्य के इतिहास का एक अभिन्न अंग है। आमिर खुसरो के काव्य में खड़ी बोली एक काव्य भाषा बनने का प्रयास कर रही थी।

सिद्ध नाथ साहित्य में प्रयुक्त खड़ी बोली का प्रारंभिक रूप (टिप्पणी)

सिद्ध नाथ साहित्य में प्रयुक्त खड़ी बोली का प्रारंभिक रूप (टिप्पणी) 

        सिद्ध संप्रदाय हिंदू परंपरा से प्रभावित बौद्ध परंपरा का एक आंदोलन हैं और इनके द्वारा रचित साहित्य सिद्ध साहित्य है। सिद्धों की कुल संख्या 84 मानी गई है जिसमें सरहपा, कण्हपा, सबरपा तथा लुईपा प्रमुख हैं।

        इसी प्रकार नाथ संप्रदाय परंपरा और उनके सिद्धांत बौद्ध मत के वज्रयानी सिद्धों से मिलते हैं। इस संप्रदाय के प्रवर्तक गोरखनाथ हैं। इन्होंने सिद्धों की योग प्रदान साधना पद्धति के स्थान पर संयम तथा निर्वती पर आधारित पद्धति अपनाई। नाथों की संख्या 9 मानी गई है जिसमें चर्पटीनाथ, गोरखनाथ, जालंधरनाथ प्रमुख है।

सिद्ध साहित्य में खड़ी बोली का रूप–

  • सिद्धों ने दोहो तथा चर्यापदो के रूप में साहित्य की रचना की जो अर्धमगधी अपभ्रंश के निकट है जिस पर आरंभिक हिंदी का असर दिखता है–

घर की बईसी दीवा जली। 

कोणही बईसी से घंड़ा चाली।।

  • इनकी भाषा समकालीन भाषिक प्रवृत्तियों का अनुसरण करती हुई अनेक लोक बोलियों के तत्व अपने भीतर संजोए हुए हैं।
  • तांतिया नामक एक सिद्ध के द्वारा रचित छंद में हम सिद्धों द्वारा प्रयुक्त खड़ी बोली के आरंभिक रूप को पहचान सकते हैं–

जो सो बुज्झी सो धनि बुद्धी।

जो सो चोर सोई साधी।। 

नाथ साहित्य में खड़ी बोली का स्वरूप–

  • सिद्धों की भांति नाथ भी यायावर रहे तथा इनकी भाषा में विभिन्न बोलियों का सहज सामंजस्य दिखाई देता है। 
  • गोरखनाथ के द्वारा रचित काव्य के एक अंश में हम खड़ी बोली के पूर्वाभास को देख सकते हैं–

अवधू रहया हाटे–वाट रुख विरख की छाया।

तंजीवा काम क्रोध लोभ मोह संसार की माया।।

  • नाथपंथी सिद्धों की वाणी के उदाहरण आज भी खड़ी बोली में इतने नजदीक हैं कि यदि समय का संकेत ना हो तो यह उन्नीसवीं सदी के बाद की रचनाएं लगती हैं 
सो वैरागी जो उल्टे ब्रह्म।

गगन मंडल महीं रोपे थमा।।

प्रेमचंद के उपन्यासों में अभिव्यक्त यथार्थवाद के स्वरूप पर प्रकाश डालिए।

प्रेमचंद के उपन्यासों में अभिव्यक्त यथार्थवाद के स्वरूप पर प्रकाश डालिए।

        यथार्थवाद यानी जो वस्तु जैसी है उसे उसी रूप में प्रस्तुत करना। किंतु कला और साहित्य के क्षेत्र में लोग यथार्थवाद के स्थान पर आदर्शवाद अथवा आदर्शोन्मुखी यथार्थवाद शब्द का प्रयोग करते हैं। कोई भी साहित्यकार चाहे वह कितना भी यथार्थवादी क्यों ना हो, बिना कल्पना के पंखों पर सवार हुए भावजगत में परिभ्रमण नहीं कर सकता। अतः किसी न किसी स्तर पर यथार्थवादी साहित्यकार को भी कल्पना का सहारा लेते हुए आदर्शवादिता की ओर उन्मुख होना ही पड़ता है। आज का उपन्यासकार देव–चरित्र या दानव–चरित्र में बांट कर पात्रों की सृष्टि नहीं करता, बल्कि उसके चरित्र मानवीय अधिक है जिसमें गुणों एवं दुर्गुणों का संतुलन है।

         प्रेमचंद के उपन्यासों गोदान, प्रेमाश्रम, रंगभूमि, निर्मला, गबन आदि में उनका आदर्शोंमुखी यथार्थवादी स्वरूप ही सामने आया है। उन्होंने अपने यथार्थ को कल्पना से सवार कर इस रूप में प्रस्तुत किया जिससे कि वह बड़ा रोचक, मनोरंजन एवं शिक्षाप्रद बन सके। प्रेमचंद का होरी ना तो कोरा आदर्शवादी है और ना ही पूरी तरह यथार्थवादी उसमें अनेक गुण दोष हैं। यही स्थिति गोबर, धनिया, मालती, मेहता एवं राय साहब की हैं।

         प्रेमचंद ने हिंदी कथा साहित्य को मनोरंजन के स्तर से ऊपर उठाकर जीवन के साथ जोड़ने का काम किया। वस्तुतः सेवा सदन के प्रकाशन के साथ ही हिंदी उपन्यास को नई दिशा प्राप्त हो गई इस उपन्यास में उन्होंने विवाह से जुड़ी समस्याओं तथा दहेज प्रथा, कुलीनता का प्रश्न, पत्नी का स्थान आदि को उठाया है। किंतु इन्हें प्रस्तुत करने का ढंग पूर्ववती उपन्यासों से एकदम अलग है। निर्मला में उन्होंने दहेज प्रथा तथा अनमेल विवाह की समस्या को प्रस्तुत किया है। कृषक जीवन की समस्याओं का यथार्थ चित्रण उन्होंने प्रेमाश्रम और गोदान में किया है। ग्रामीण जीवन का ऐसा प्रामाणिक चित्रण इस उपन्यास में हुआ कि इसे सभी जगह सराहना प्राप्त हुई है।

         समाज में व्याप्त छुआछूत एवं सांप्रदायिकता की समस्याओं को भी उन्होंने अपने उपन्यासों में अभिव्यक्ति दी है। इस प्रकार प्रेमचंद के उपन्यास जीवन के विविध पहलुओं से जुड़े हुए हैं प्रेमचंद के उपन्यासों में विषय की विविधता एवं व्यापकता के साथ-साथ चरित्रों का स्वाभाविक विकास दिखाया गया है। गबन की केंद्रीय समस्या आभूषण प्रेम की समस्या नहीं है समस्या है नारी स्वतंत्र्यता, पुरुष षड्यंत्र का विरोध एवं गरीब जनता की आर्थिक सामाजिक मुक्ति। प्रेमचंद ने दिखाया है कि नारियों में आभूषण–प्रेम आर्थिक असुरक्षा की भावना की परिणति हैं। प्रेमचंद जी ने इस उपन्यास में यह बताया कि पुलिस, कानून व्यवस्था को नियमित बनाने के लिए नहीं है वह तो इस पराधीन देश की जनता के खिलाफ साम्राज्यवादियों के हाथों की लाठी है। रंगभूमि में प्रेमचंद जी ने औद्योगीकरण का विरोध कराकर अंततः उद्योग खुलने दिया है वे जानते थे कि समाज की अगली दिशा वैज्ञानिक प्रगति की दिशा है।

कहानी के तत्वों के आधार पर ईदगाह या पूस की रात कहानियों में से किसी एक की समीक्षात्मक विवेचना कीजिए।

कहानी के तत्वों के आधार पर ईदगाह या पूस की रात कहानियों में से किसी एक की समीक्षात्मक विवेचना कीजिए।

        प्रेमचंद हिंदी कहानी के इतिहास के शिखर पुरुष हैं उन्होंने अपने 30 वर्षों के रचनाकार 1960 से 1936 में लगभग 300 कहानियां लिखी जिन्हें बाद में मानसरोवर के आठ खंडों में संकलित किया गया। प्रेमचंद प्रेमचंद द्वारा अपने आरंभिक काल में आदर्शोन्मुख यथार्थवादी कहानियां लिखी और अपने अंतिम रचनाकाल के समय में वे पूरी तरह से यथार्थवादी हो गए थे। 


कहानी के तत्वों के आधार पर ईदगाह कहानी का समीक्षात्मक वर्णन:–


        ईदगाह कहानी बाल मनोविज्ञान पर लिखी गई हिंदी की सर्वश्रेष्ठ कहानियां में से एक है। ईदगाह कहानी में मुंशी जी ने बाल मनोविज्ञान का सूक्ष्म अंकण के साथ राजनीतिक सामाजिक व्यवस्था पर भी तंज किया है।


        कहानी के तत्वों के आधार पर ईदगाह कहानी का प्रमुख प्रतिपाद्य बाल मनोविज्ञान का चित्रण करना है कि कैसे अभाव व गरीबी बच्चे हामिद को बूढ़े हामिद का रोल करने को मजबूर करती हैं। 


        कथानक की दृष्टि से ईदगाह का कथानक सीधा, सरल व सजग है। कहानी में घटनाओं व चरित्र के वर्णन में अच्छा कसाव हैं। कथानक की गति भी संवेदना  के अनुरुप है।


        कथावस्तु की दृष्टि से ईदगाह कहानी की मूल चिंता अभाव में बचपन छीन जाने के साथ-साथ आर्थिक धरातल पर सामाजिक असमानता की है। प्रेमचंद ने कहानी में नमाज का दृश्य एवम वास्तविक व्यवहार की दुनिया के बीच कानस्ट्रास दिखाकर सिद्धांत व व्यवहार की खाई को स्पष्ट किया है। कथावस्तु में प्रेमचंद ने चलते चलते तत्कालीन सामाजिक राजनीतिक व्यवस्था पर बच्चों के खिलौनों की माध्यम से प्रहार किया है–
 “यहां कानिसिटिबल पहरा देते हैं तभी तुम बहुत जानते हो। अजी हजरत, यही चोरी करते है।”  


        इसके साथ ही मुंशी जी ने ईदगाह में भारतीय समाज में भारतीय सामाजिक संबंधों की उपस्थिति को गांव में परिवारों के बीच घनिष्ठ संबंध के रूप में दिखाया गया है।


         पात्र योजना की दृष्टि से ईदगाह में पात्रों की संख्या सीमित है तथा पात्र एक दूसरे में गूंथे हुए हैं।


        वातावरण की दृष्टि से मुंशी जी ने ईदगाह में कथावस्तु के अनुसार गांव में परिवारों का आपसी संबंध को बहुत अच्छे से उकेरा है।


         भाषा की दृष्टि से ईदगाह आम हिंदुस्तान की भाषा का प्रतिनिधित्व करती है, जो गांधी जी की भारतीय एकता के लिए प्रमुख कड़ी के रूप में थी। इसके अतिरिक्त ईदगाह में मुहावरे, सूत्रभाषा व प्रतीक भाषा का पात्र अनुकूल प्रयोग हुआ है जैसे–  बच्चे हामिद ने बुड्ढे हामिद का पार्ट खेला था, बुढ़िया अमीना, बालिका अमीना बन गई थी। ईदगाह के संवाद छोटे गतिशील है।


         सारांशत: सामाजिक मनोविज्ञान पर लिखने वाले मुंशी जी ने ईदगाह में बाल मनोविज्ञान का चित्रण पाठक को बालकों की प्रति सहृदयता के लिए उद्धृत करता है।

“गोदान तक आते-आते प्रेमचंद का आदर्शवाद से पूरी तरह मोहभंग हो जाता है” इस कथन का परीक्षण कीजिए।

“गोदान तक आते-आते प्रेमचंद का आदर्शवाद से पूरी तरह मोहभंग हो जाता है” इस कथन का परीक्षण कीजिए। 

        हिंदी में उपन्यास विधा का प्रचलन भारतेंदु युग से ही हो गया था। अंग्रेजी के शुरुआती उपन्यासों की भांति हिंदी के उपन्यास में आदर्शवाद और रोमानियत के तत्वों से भरे पड़े थे।

 
        प्रेमचंद के लेखन से ही उपन्यास यथार्थवाद से जुड़ना शुरू होता है। फिर भी प्रेमचंद पर गांधीवादी आदर्शवाद, हृदय परिवर्तन, सुधारवाद का गहरा प्रभाव था। उनकी शुरुआती उपन्यासों में इसकी स्पष्ट झलक देखी जा सकती है किंतु उनका आदर्शवाद कौरा आदर्शवाद नहीं है, भावगत आदर्शवाद हैं अर्थात उन्होंने तत्कालीन भारतीय समाज की समस्याओं को यथार्थ चित्रण किया है किंतु उनका समाधान ‘अहिंसा’ तथा ‘पाप से घृणा करो पापी से नहीं’ सिद्धांतों के अनुकूल हृदय परिवर्तन से किया है। उदाहरण के लिए ‘प्रेमाश्रम’ तथा ‘कर्मभूमि’ दोनों में किसानों की समस्याओं को यथार्थ ढंग से उठाया गया है। प्रेमाश्रम के मनोहर का चरित्र भी गोबर की तरह विद्रोही है किंतु रचना का अंत हृदय परिवर्तन के माध्यम से हुआ है।


         नारी पराधीनता को सेवा सदन की सुमन के माध्यम से उन्होंने उठाया है किंतु इसका समाधान आदर्शवाद में हुआ है लेकिन उनका गोदान तक आते-आते उनका आदर्शवाद से मोहभंग होने लगा था तथा मार्क्सवाद की तरह झुकाव होने लगा था। कर्मभूमि में यह आदर्शवाद थोड़ा कमजोर पड़ता है तथा गोदान में तो क्षीण ही हो जाता है।


         गोदान में जमीदार का शोषण ‘प्रेमाश्रम’ की तरह है, गोदान का किसान कर्मभूमि के किसान ही है। गोदान में धर्म और मरजाद की वहीं समस्या है जो प्रतिज्ञा, सेवा सदन और निर्मला में है किंतु गोदान में इन समस्याओं के समाधान के लिए न तो राय साहब मिस्टर खन्ना का हृदय परिवर्तन हुआ है और ना ही चेतना बदली है। गोदान में शोषण तंत्र आदर्शवादी तरीके से समाप्त नहीं हुआ है बल्कि शोषण तंत्र अन्त में भी बना हुआ है और होरी जैसा अदम्य जिजीविषा और साहस रखने वाला व्यक्ति भी शोषण तंत्र के जाल में फंस कर दम तोड़ देता है तथा गोबर भी शोषण तंत्र से हार जाता है।


           इस प्रकार कहा जा सकता है कि गोदान तक आते-आते प्रेमचंद का आदर्शवाद यथार्थवाद में बदल गया है किंतु यह यथार्थवाद शुष्क और कोरा नहीं है बल्कि इसमें भारतीय मूल्य छुपे हुए हैं। इस कारण इस उपन्यास में कहीं-कहीं आदर्शवाद दिख जाता है।

हिंदी की पहली कहानी पर टिप्पणी कीजिए।

हिंदी की पहली कहानी पर टिप्पणी कीजिए।

        भारतीय समाज में पारंपरिक कथाओं का प्रचलन प्राचीन काल से चला आ रहा है। किंतु आधुनिक काल में देखें तो हिंदी कहानी, हिंदी गद्य की सर्वाधिक प्रचलित विधाओं में से प्रमुख है। हिंदी की पहली कहानी कौन सी है? इस प्रश्न को लेकर काफी मतभेद है। जिसका एक प्रमुख कारण शुरुआती दौर में रचित रचनाएं तथा उनमें उपस्थित कहानी के तत्वों का आनुपातिक वितरण हैं।

        हिंदी की हिंदी की आरंभिक कहानियों में देखें तो इंशाल्लाह खान की ‘रानी केतकी की कहानी’,  रेवरेंड न्यूटन की ‘एक जमीदार का दृष्टांत’ तथा इसके अलावा ‘राजा भोज का सपना’, ‘एक अद्भुत अपूर्व स्वप्न आदि को हिंदी की आरंभिक कहानियों में गिना जाता है, किंतु यह कहानी के तत्व पर खरी नहीं उतरती है।

        19वीं सदी के प्रारंभिक वर्षों में सरस्वती तथा अन्य पत्रिकाओं में कुछ रचनाओं का प्रकाशन हुआ जिस पर हिंदी की पहली कहानी का विचार किया जा सकता है। जो निम्नलिखित है–

            इंदुमती – किशोरी लाल गोस्वामी 

            ग्यारह वर्ष का समय – रामचंद्र शुक्ल 

            एक टोकरी भर मिट्टी – माधव राव सप्रे 

            दुलाईवाली – बंग महिला 

        इन रचनाओं में शुक्ला जी ‘इंदुमती’ को हिंदी की पहली कहानी मानते हैं बशर्ते कि वह किसी बांग्ला छाया की प्रति ना हो।  बाद के कहानीकारों ने इंदुमती को शेक्सपियर की रचना टेंपेस्ट की छाया मानकर इसे हिंदी की पहली कहानी की दौड़ से बाहर कर दिया। 

        1901 में ‘छत्तीसगढ़ मित्र’ नामक एक गुमनाम सी पत्रिका में माधव राव सप्रे की कहानी ‘एक टोकरी भर मिट्टी’ प्रकाशित हुई जो कि एक विधवा नारी तथा एक जमींदार की स्वार्थ–लिप्सा की कहानी है। कहानी के तत्वों की दृष्टि से देखें तो यह पहली रचना है जिसे कहानी मानने में कोई समस्या नहीं दिखती है।

        इस प्रकार वर्तमान में हिंदी की पहली कहानी के रूप में माधव राव सप्रे की ‘एक टोकरी भर मिट्टी’ हिंदी की पहली कहानी के रूप में स्वीकृत है।

कहानी और उपन्यास की समानता तथा का समानता के आधार पर तुलना कीजिए।

कहानी और उपन्यास की समानता तथा का समानता के आधार पर तुलना कीजिए।

        कहानी तथा उपन्यास दोनों ही आधुनिक गद्य की प्रमुख विधाएं हैं। इन दोनों विधाओं में कुछ समानताएं हैं तो कुछ असमानताएं भी है। सबसे पहले समानताओं को देखते हैं।

कहानी तथा उपन्यास में समानताएं–

  • कहानी तथा उपन्यास दोनों ही गद्य विधाएं हैं।
  • उपन्यास तथा कहानी दोनों में ही कथात्मक ढांचा लिया जाता है।
  • जो छः तत्व (कथानक, चरित्र, वातावरण, उद्देश्य, भाषा शैली तथा संवाद) उपन्यास के माने जाते हैं, वही तत्व कहानी के भी माने गए हैं।

 इन समानता ओं के आधार पर कुछ विद्वान कहानी तथा उपन्यास को समान मान लेते हैं तथा वे अंतर केवल आकार का बताते हैं। किंतु वास्तव में यह दोनों विधाएं भिन्न है।

कहानी तथा उपन्यास में अंतर–

  • उपन्यास संपूर्ण जीवन की व्याख्या करता है जबकि कहानी जीवन के किसी एक अंग, एक घटना या एक मनोभाव को प्रस्तुत करती है।
  • उपन्यास भाव प्रधान नहीं होते जबकि कहानियां भाव प्रधान हो सकती है।
  • उपन्यास की गति अत्यंत धीमी होती है जबकि कहानी की गति अत्यंत तीव्र होती है।
  • उपन्यास में सामान्यत: एक कथा नहीं होती बल्कि कई कथाएं साथ साथ चलती है, इसके विपरीत कहानी में सामान्यत: एक ही कथा को स्थान देना संभव होता है।
  • उपन्यास में पात्रों की संख्या बहुत अधिक होती है, जबकि कहानी में यह संख्या कम होती है।
  • उपन्यास में चरित्रों का विस्तृत चित्रण होता है इसके विपरीत कहानीकार को चरित्र के उतने पक्ष उभारने का मौका नहीं मिलता है।
  • उपन्यास में देश काल, वातावरण का विस्तृत अंकन होता है जबकि कहानीकार को यह अवसर बहुत कम मिलता है।
  • उपन्यास सामान्यता आकार में काफी विस्तृत होता है जबकि कहानी आकार में सीमित होती है।

        इस प्रकार रामविलास शर्मा के शब्दों में कहें तो यदि उपन्यास एक बगीचा है, तो कहानी एक गमला है यानी इन दोनों में समग्रता के स्तर पर भिन्नता है।

कहानी का परिचय देते हुए कहानी तथा कथा में अंतर बताइए।

कहानी का परिचय देते हुए कहानी तथा कथा में अंतर बताइए।

         कहानी कथात्मक गद्य की एक प्रमुख प्राकृतिक विधा है। जिस रचना में कथा का ढांचा हो, कुछ घटनाएं तथा चरित्र हो साथ  ही वह आकार में लघु हो उसे कहानी कहा जाता है।

        कहानी विश्व साहित्य की सर्वाधिक लोकप्रिय विधा है जो विश्व के समस्त सामाजिक सभ्यताओं के प्राचीन काल से ही किसी न किसी रूप में विद्यमान है कहानी गति की एक विधा है जिसमें काटना व पात्रों की संतुलित संख्या तथा यह आकार में लागू होती है मानवीय परंपराओं और मान्यताओं को निर्मित संगठित व सुरक्षित करने का श्रेय कहानियों को दिया जाता है। भारतीय समाज में कहानियों की परंपरा का प्रचलन प्राचीन काल से ही दिखाई पड़ता है उदाहरण के लिए जातक कथाएं पंचतंत्र कथाएं तथा हितोपदेश जैसी रचना है।

 कहानी तथा कथा में अंतर 

  • कथाओं में आदर्शवादी और नैतिकता वादी दृष्टिकोण केंद्र में होता है जबकि कहानी में यथार्थवादी दृष्टिकोण को प्रमुखता दी जाती है।
  • कथाओं का मूल उद्देश्य नैतिक शिक्षा प्रदान करना होता है।
  • कथाओं में देश काल की प्रमाणिकता का दबाव कम होता है और अविश्वसनीय तथा काल्पनिक घटनाओं को बीच में व्याप्त महत्त्व मिल जाता है।
  • कहानी की तुलना में कथा का आकार छोटा होता है उसी प्रकार कथा की तुलना में कहानी आकार में थोड़ी बड़ी होती है।
  • वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कहानी की चर्चा करें तो उसका संदर्भ अंग्रेजी के ‘Short Story Movement’  से प्रभावित है, जबकि कथाओं की परंपरा  प्राचीन काल से ही चली आ रही है।

        अंततः यह कहना उचित होगा कि कहानी व कथा आकार, स्वरूप, भाषा व तत्वों में समान है,  इसमें अंतर केवल दृष्टिकोण का है जो जीवन के क्रमशः आदर्शवादी व यथार्थवादी पक्षों का उद्घाटन करते है।

राष्ट्रभाषा हिन्दी के आंदोलन में सेठ गोविन्ददास के योगवान पर विचार कीजिए।

राष्ट्रभाषा हिन्दी के आंदोलन में सेठ गोविन्ददास के योगवान पर विचार कीजिए। 

उत्तर

        एक साहित्यकार , सांसद व स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ - साथ सेठ गोविन्ददास हिन्दी को भारत की राजभाषा बनाने के प्रबल समर्थक थे । सेठ गोविन्ददास ने हिन्दी के लिए काफी योगदान किया। उन्होंने अंग्रेजी रचनाओं की तर्ज पर हिन्दी में कई रचनाएं की।

        वे प्राचीन भारत का देते हुए संस्कृत के कोख से जन्मी हिन्दी को सर्वश्रेष्ठ मानते थे । उनका कहना था कि जब तक भारत के सारे काम - काज हिन्दी में नहीं होगें तब तक हिन्दी पिछड़ी हुई रहेगी ।

         सेठ गोविन्ददास मानते थे कि कुछ ऊंचे  पदो पर बैठे लोगों की वजह से आज हिन्दी इस दुरावस्था में है । ये वे लोग है जो अंग्रेजी पढ़े हैं । उनका मानना था कि अंग्रेजी एक कमजोर भाषा है जिसमे शब्द निर्माण की क्षमता हिन्दी से काफी कम है।

        उन्होने कहा कि यह बड़ी अजीब सी बात है कि हमें अपने ही देश में अपनी ही भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने के लिए लड़ना पड रहा है। यदि यहां पर विदेशियो का राज होता तो अलग बात थी । उन्होंने उदाहरण दिया कि अंग्रेजी के सारे तकनीकी शब्द लातिन या फिर यूनानी हैं । वे कहते थे कि हिन्दी में इतनी विभिन्नताएं है कि इनका शब्द निर्माण क्षमता सबसे अधिक है।

        सेठ गोविन्ददास ने हिन्दी भाषा की श्रेष्ठता को परिभाषित करने के लिए कई प्रयास किए। वे सरकारी नौकरी हेतु हिन्दी माध्यम की हमेशा वकालात करते रहे , साथ ही न्यायालय की भाषा हेतु भी । सेठ गोविन्ददास कहते हैं कि अंग्रेजी के हिमायती हिन्दी को शक्तिहीन बताते हैं तथा मौलिक सर्जन के विपरित बताते हैं । उन्होंने तर्क दिया कि किसी भाषा का पर्याय बनने की क्षमता होना या ना होना उसकी कमजोरी नहीं बन सकती । 

        कुल मिलाकर हम कह सकते हैं कि सेठ गोविदास ने हिन्दी की विशेषताओं को जागृत करने के साथ साथ हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने का जबरदस्त काम किया।

 

देवनागरी लिपि के प्रमुख गुण।

 देवनागरी लिपि के प्रमुख गुण।

उत्तर

        देवनागरी लिपि का विकास ब्राह्मी लिपि से हुआ है। यह एक अक्षरात्मक लिपि है जिसे बांयी ओर से दांयी ओर लिखा जाता है। इस लिपि का प्रयोग हिन्दी , संस्कृत , मराठी , नेपाली आदि भाषाओं में किया जाता है। 

देवनागरी लिपि के प्रमुख गुण 

  • समवेततः प्रारम्भ मे मूल स्वर ( अ, आ, इ, ई, उ, ऊ ) और उनके संयुक्त स्वर ( ए , ऐ , ओ , बो ) तथा व्यंजनों का विशेषकर स्पर्श एवं अनुनासिक का विभाजन 
  • एक ध्वनि के लिए एक ही वर्ण संकेत। 
  • एक वर्ण संकेत से अनिवार्यत : एक ही ध्वनि व्यक्त।
  • उच्चारण के सूक्ष्मतम भेद को भी प्रकट करने की क्षमता।
  • वर्णमाला ध्वनि वैज्ञानिक पद्धति के अनुरूप है । 
  • देवनागरी लिपि को सीखना एकदम आसान केवल सीधी (।) , आड़ी ( - ) रेखा तथा अर्धवृत सीख लेने से अक्षर लिखना आसान।
  • देवनागरी लिपि का हर अक्षर शिरोरेखा युक्त है। 
  • संयुक्ताक्षरों को मिलाकर लिखने की एक अद्‌भूत विशेषता है ।
  • नागरी लिपि मे वर्ण - बोधक चिन्ह इतने भिन्न है कि किन्हीं दो चिन्हों के सम्बन्ध में परस्पर कोई भ्रम न हो।
  • भाषा की ध्वनियाँ उच्चारण की दृष्टि से विशेषतः परिवर्तित होती रहती है।  
  • देवनागरी लिपि में स्वर यदि स्वतंत्र रूप आते हैं तो पूरे वर्ण- चिन्ह का प्रयोग होता है जैसे- आग, ईद। किन्तु व्यंजन के साथ ‘अ’ के अतिरिक्त अन्य स्वरो का मात्रा - रूप प्रयोग होता है जैसे नाग, चतुर आदि। 

        हालांकि देवनागरी लिपि में कुछ जटिलाएं भी दिखती है किन्तु थोड़े बहुत समाधान के साथ देवनागरी लिपि को आसानी से सीखा जा सकता है ।

हिन्दी भाषा का मानक स्वरूप।

हिन्दी भाषा का मानक स्वरूप।

उत्तर– 

        हिन्दी भाषा के मानक स्वरूप से तात्पर्य हिन्दी भाषा के उस स्थिर रूप से है, जो उस पूरे क्षेत्र में शब्दावली तथा व्याकरण की दृष्टि से समझने योग्य तथा सभी लोगों द्वारा मान्य हो, बोधगम्य हो, एवं व्याकरण सम्मत हो। आधुनिक हिन्दी मानक शैली का विकास खड़ी बोली से हुआ है। 

        हिन्दी भाषा को मानक स्वरूप प्रदान करने का प्रयत्न द्विवेदी युग शुरु हुआ, जिसमे महावीर प्रसाद द्विवेदी जी का योगदान अविस्मरणीय है। 

        हिन्दी भाषा के मानक स्वरूप को चार स्तरों पर देखा जा सकता है यथा ध्वनि स्तर, शब्दस्तर, रूप स्तर तथा वाक्य स्तर पर।

ध्वनि स्तर पर 

  • मानक हिन्दी की ध्वनियो को स्वर तथा व्यंजन में बाटा गया है।
  •  'अ' और 'ह' ध्वनिया साथ आने पर 'अ'  का उच्चारण 'ऐ' मानक माना जाता है जैसे- महल का उच्चारण मैहल, कहता→कैहता।
  • 'ऐ', 'औ' के बाद 'य' अथवा 'व' आने पर  उच्चारण 'अय' या 'अव' के रूप में मानक। जैसे कौवा→ कउवा। 
  • ज्ञ ' का उच्चारण संस्कृत के 'ज्य' की बजाय 'ग्य' रूप में मानक माना गया है।

शब्द के स्तर पर

  • दो लिंग यथा पुल्लिंग तथा स्त्रीलिंग एवम दो वचन , यथा एकवचन तथा बहुवचन। 
  • एक से अधिक रूप में प्रचलित शब्दो का एक रूप मानक जैसे मोजा → जुराब ( मानक ), गंजी – बनियान (मानक)।
  • कारको के लिए विभक्ति चिन्ह निश्चित जैसे कर्त्ता ( ने ) , कर्म ( को )।
  • हिन्दी में शब्दों का निर्माण उपसर्ग , प्रत्यय , संधि आदि से।

रूप के स्तर पर

  • रूप स्तर पर शब्दो को विकारी ( संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया और विशेषण ) तथा अविकारी (क्रिया विशेषण, संबंध सूचक, समुच्चयबोधक व संबोधन सूचक ) में विभाजित।
  • 'आ' के साथ अंत होने वाले एकवचन पुल्लिंग शब्दों के अंत में 'ऐ' लगाने पर बहुवचन बन जाते ( व्यक्तिवाचक संज्ञा तथा संबंध सूचक शब्दों को छोड़कर ) उदा . लड़का – लड़के, कपड़ा – कपड़े ।
  • स्त्रीलिंग शब्दों में 'अ' एकवचन के साथ अंत होने वालो में 'एँ' लगाने पर बहुवचन हो जाते। जैसे  बहन – बहनें, गाय – गाये। 
  • 'आ' से अंत होने वालों में स्त्रीलिंग शब्दों में 'एँ' को जोड़ा जाता है। जैसे माता – माताएं, महिला – महिलाएँ। 
  • विशेषय के लिंग, वचन और कारक के कारण, विशेषणों में परिवर्तन। जैसे छोटा लड़का/छोटी लड़की, मेरा घर/मेरी घड़ी 

वाक्य के स्तर पर 

  • पदक्रम की दृष्टि से वाक्य मे पहले कर्ता , फिर कर्म और अंत में क्रिया आती है। जैसे राम ने पत्र लिखा। इसमें राम (कर्ता), पत्र (क्रम) तथा लिखना (क्रिया)
  • विशेषण का प्रयोग प्राय: विशेषय के पूर्व - जैसे- राम अच्छा लड़का है । 
  • क्रिया विशेषण का प्रयोग क्रिया से पूर्व - जैसे- वह धीरे - धीरे चल रहा है । चलना  (क्रिया) धीरे –धीरे ( क्रिया विशेषण)।

Join Telegram

देवनागरी लिपि की वैज्ञानिकता।

देवनागरी लिपि की वैज्ञानिकता।
उत्तर – 

        देवनागरी लिपि एक वैज्ञानिक लिपि है। विश्व के किसी भी कोने में प्रयुक्त वर्णमाला उतने वैज्ञानिक रुप में वर्गीकृत नहीं है , जितने कि नागरी लिपि वैज्ञानिक रूप में वर्गीकृत है। 

        अन्य लिपियो जैसे उर्दू तथा रोमन लिपि एवं व्यंजन या व्यंजन के वैज्ञानिक वर्ग मिले - जुले रूप में रखे गये हैं। लेकिन देवनागरी लिपि में इस प्रकार की गड़बड़ी नहीं है। इसमें स्वर अलग है और व्यंजन अलग है। 

        समवेततः प्रारम्भ मे मूल स्वर ( अ, आ, इ, ई, उ, ऊ ) और उनके संयुक्त स्वर ( ए , ऐ , ओ , बो ) तथा व्यंजनों का विशेषकर स्पर्श एवं अनुनासिक का विभाजन तो और भी वैज्ञानिक है। 

        क, च, ट, त, प के वर्ग, स्थान पर आधारित के और हर व्यंजन वर्ग के व्यंजन घोषत्व के आधार पर दो प्रकार का होता है - प्रथम दो अघोष तथा अंतिम तीन संघोष। इसके साथ ही इनके वर्गीकरण या विभाजन में प्राणतत्व का भी ध्यान रखा गया है। पहले तीसरे और पांचवें अल्पप्राण है तथा दूसरे , चौथे महाप्राण।

        भाषा की ध्वनियाँ उच्चारण की दृष्टि से विशेषतः परिवर्तित होती रहती है। जिसका आशय यह हुआ कि एक समय में यह विशेषता किसी लिपि में होती है तथा किसी में नहीं। अंग्रेजी में यह गड़बड़ी है जैसे- 'क' ध्वनि के लिए C, K, CH, CK, Q आदि, लेकिन देवनागरी लिपि में इस प्रकार का अवगुण नहीं है। 

        देवनागरी लिपि में स्वर यदि स्वतंत्र रूप आते हैं तो पूरे वर्ण- चिन्ह का प्रयोग होता है जैसे- आग, ईद। किन्तु व्यंजन के साथ ‘अ’ के अतिरिक्त अन्य स्वरो का मात्रा - रूप प्रयोग होता है जैसे नाग, चतुर आदि। 

        इस प्रकार अनेक दृष्टियो से देवनागरी लिपि अत्यन्त वैज्ञानिक लिपि है, तथा उसकी कई विशेषताएं ऐसी हो जो अन्य लिपियों में देखने को नहीं मिलती है।

 

हिन्दी भाषा के मानकीकरण में नागरी लिपि के योगदान को स्पष्ट कीजिए।

 हिन्दी भाषा के मानकीकरण में नागरी लिपि के योगदान को स्पष्ट कीजिए।

 उत्तर – 

        भाषा के मानकीकरण का अभिप्राय है उसका बोली रूप से क्रमश : विकसित होकर एक ऐसी परिनिष्ठित भाषा का रूप धारण कर लेना जो धर्म , शिक्षा , साहित्य एवं प्रशासनिक कार्यकलाप में सर्वमान्य माध्यम बन सके। हिन्दी भाषा के मानकीकरण से तात्पर्य है खड़ी बोली से विकसित और नागरी लिपि में लिखी जाने वाली उस मानक भाषा से है जिसे उच्च हिन्दी या परिनिष्ठित हिन्दी भी कहा जाता है।

 हिन्दी भाषा के मानकीकरण में देवनागरी लिपि का योगदान 

  • देवनागरी लिपि में ध्वनि को व्यक्त करने के लिए एक चिन्ह का प्रयोग तथा प्रत्येक चिन्ह से एक ही ध्वनि का बोध होता है।
  • नागरी लिपि में मात्रा एवं वर्ण बोधक चिन्ह इतने भिन्न है कि किन्ही दो चिन्हों के स्वरूप में परस्पर कोई भ्रम नहीं है। 
  • नागरी लिपि के चिन्ह सुन्दर और कलात्मक होने के साथ - साथ आधुनिक लेखन और मुद्रण के यांत्रिक साधनों के लिए सरलता से अपनाये गये है।
  • देश की अधिकांश जनता नागरी लिपि से परिचित थी तथा इसका अन्य लिपियो साथ घनिष्ठ संबंध था, इसलिए हिन्दी के मानकीकरण को बल मिला।
  • नागरी लिपि के लेखन और उच्चारण एकरूपता, सुस्पष्टता है तथा किसी भी प्रकार की भ्रांति नहीं है।
  • नागरी लिपि भारत की स्वदेशी लिपि है तथा देश के जातीय जीवन, संस्कृति और इतर लिपियों से संस्कारतः जुड़ी हुई है। 
  • नागरी लिपि में आधुनिक यांत्रिक लेखन की सुविधाओं का उपयोग कर पाने की क्षमता भी विद्यमान थी। 
  • नागरी लिपि में प्रत्येक अक्षर शिरोरेखा से युक्त है जो हिन्दी को एक अलग पहचान देता है।

        इस प्रकार हिन्दी भाषा के मानकीकरण में देवनागरी लिपि ने विशिष्ट भूमिका निभाई , इसके साथ - साथ पर्याप्त मात्रा में साहित्य , समाचार पत्र तथा पोस्टर इत्यादि में देवनागरी लिपि के प्रयोग ने देश के जनमानस में इसको लोकप्रिय बना दिया।

Join Telegram

संत साहित्य की विशेषताएं (टिप्प्णी)

संत साहित्य की विशेषताएं (टिप्प्णी)

उत्तर–

        संत साहित्य के प्रवर्तक कवि कबीरदास है । संत कवियों की भाषा को सामान्यतः सधुक्कड़ी या पंचमेलखिचड़ी कहते हैं।जिसका अर्थ होता है — साधुओं की भाषा यानी ऐसी भाषा जो कई स्थानों की भाषाओं के संयोग से बनी हो।

        अधिकांश संत कवि निम्न वर्णं तथा निम्न वर्ग से थे। उनकी रचनाएं आर्थिक , सामाजिक असमानता के विरुद्ध एक संघर्ष है । संत साहित्य सिद्ध - नाथो के साहित्य से प्रभावित है । प्रमुख संत कवि कबीरदास, रैदास, सुन्दरदास, मलूकदास आदि है। 

संत साहित्य की विशेषताए 

(i) निर्गुण ब्रह्म — निर्गुण ब्रह्म का अर्थ है ब्रह्म का कोई रूप नहीं है, कोई आकार " नही है। इसके साथ ही अवतारवाद का विरोध - 

“दसरथ सुत तिहुँ लोक बखाना।

राम नाम का मरम है आना ।।”

(ii) प्रेम पर बल— ज्ञानमार्गी संतो का काव्य ज्ञान से अधिक प्रेम पर बल देता -

 “ढाई आखर प्रेम का , पढ़े सो पंडित होय।”

(iii) रूढ़ियों व आडवंरो का विरोध- संतों ने रूढ़ियों तथा बाह्य आडम्बरो का विरोध किया है। साथ ही अन्तर्साधना पर बल दिया है- 

“पाहन पूजे हरि मिलै, तो मै पूंजू पहाड़।

 ताते यह चाकी भली, पीस खाय संसार।।”

 (iv) रहस्यवाद की अभिव्यक्ति - संतो ने भारतीय अद्वैतवाद तथा सूफी दर्शन को मिलाकर रहस्यवाद की सृष्टि की। जिसमें आत्मा तथा परमात्मा मिलकर एकाकार होते हैं।

“दुलहीनी गावहु मंगलाचार, 

हमारे घर आये हो राजा राम भरतार।।”

(v) गुरु की महिमा — संत साहित्य में ईश्वर से भी ऊंचा दर्जा गुरु को प्रदान किया है। क्योंकि गुरु ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग दिखाता है। जैसे 

“गुरु गोबिन्द दोउ खड़े , काके लागू पांयु।

बलिहारी गुरु आपनो , गोबिंद दियो मिलाय।।” 

        इसके अलावा संत काव्य में अनुभूति की प्रामाणिकता पर बल दिया गया । सतें कवि सुन्दरबस छंद ज्ञान से परिचित थे । संत प्राय आम भाषा का प्रयोग करते थे ।जिससे वह सामान्य शब्दावलियों में भी बड़ी से बड़ी बात कहते थे।

UPSC PRELIMS EXAM 2026 PAPER -II (CSAT)

UPSC PRELIMS EXAM 2026 PAPER -I (General Studies)   1. परीक्षा का परिचय और महत्व UPSC Prelims क्या है?:  यह सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का पहला...